नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार प्रत्याशियों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) से चार उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की। बीजद ने तीन नए प्रत्याशियों- सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशि के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया गया है। राज्य में नवीन पटनायक नीत सरकार के पांचवें कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ वाले दिन यह घोषणा की गई। 

 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने बंगाल के पर्यटकों की मौत पर जताया दुख, बोलीं- एक उच्चस्तरीय टीम को भेजा जा रहा ओडिशा


ओडिशा से राज्यसभा के तीन सदस्यों- एन. भास्कर राव, प्रसन्न आचार्य और सस्मित पात्रा का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त होगा जबकि बीजद सदस्य सुभाष सिंह के इस्तीफे के कारण एक अन्य सीट खाली हुई है। इस वर्ष मार्च में कटक नगर निगम के महापौर बनने के बाद सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा