नवीन पटनायक बोले, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BJD

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और इस बार के चुनाव में ईंधन के बढ़ते दाम, कृषि संकट और बेरोजगारी जैसे तीन मुख्य मुद्दे हावी रहेंगे। पटनायक ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा था कि किसानों की परेशानियों को नजरंदाज करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने की वजह से भाजपा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: चुनावों से पहले BJP का बड़ा फैसला, शिवराज, रमन और वसुंधरा को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

इससे पहले बुधवार को पटनायक ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। 

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त