मोदी को मिला नवीन पटनायक का साथ, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार का पूर्ण समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि बार-बार चुनाव कराने से विकास की गति प्रभावित होती है और ‘‘सहकारी संघवाद की भावना को भी नुकसान पहुंचता है।’’

इसे भी पढ़ें: ''वन नेशन वन इलेक्शन'' पर कांग्रेस में मतभेद, मिलिंद देवड़ा ने किया समर्थन

पटनायक ने कहा, ‘‘लगातार चुनाव कराये जाने से विकास की गति प्रभावित होती है और सहकारी संघवाद की भावना को भी नुकसान पहुंचता है। बीजद ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार का पूर्ण समर्थन करेगा। बीजद की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पटनायक ने कहा, ‘‘बीजद लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों में महिलाओं के लिए आरक्षण का पूरा समर्थन करेगा।’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह