नवीन पटनायक ने अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर शनिवार को चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जेटली को दिल की धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में भर्ती कराया गया। 

 

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘अरुण जेटली जी के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जानकर चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’ पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने भी जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें: अरुण जेटली AIIMS में भर्ती, उपराष्ट्रपति नायडू ने डॉक्टरों से सेहत की ली जानकारी

पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने वित्त और रक्षा मंत्रालय संभाले और अक्सर सरकार के मुख्य संकटमोचक के रूप में भी सामने आये। जेटली ने स्वास्थ्य कारणों से 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis