नवनीत राणा और उनके पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जमानत पर 29 मई को होगी सुनवाई

By अनुराग गुप्ता | Apr 24, 2022

मुंबई। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि राणा दंपति की जमानत पर 29 मई को सुनवाई होगी। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की हॉलिडे एंड संडे कोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

क्या है पूरा मामला ?

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। जिसको लेकर शिवसैनिक उनके घर के नीचे एकत्रित हो गए। हालांकि नवनीत राणा अपने घर से बाहर नहीं निकलीं और मातोश्री में हनुमान चलीसा के पाठ को लेकर यूटर्न भी ले लिया। इस संबंध में उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच