महिला एशिया कप 2022 फुटबॉल के मैच नवी मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर में होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

कुआलालंपुर। भारत की मेजबानी में 2022 में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच नवी मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर में होंगे। भारत में यह टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जायेगा। भारत में 2022 में फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप भी होना है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ के महासचिव दातो विंडसर जॉन ने कहा ,‘‘ एशिया में महिला फुटबॉल विश्व स्तरीय है और एआईएफएफ तथा एलओसी ने शानदार मेजबान चुने हैं। हमें यकीन है कि यह टूर्नामेंट बेहद कामयाब होगा।’’

इसे भी पढ़ें: प्रतिस्पर्धी मैचों में नहीं खेलने से असर पड़ता है, लेकिन आपको हल निकालना होता है: केएल राहुल

इसके मैच नवी मुंबई के डी वाइ वाटिल स्टेडियम, अहमदाबाद के ट्रांस स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर खेले जायेंगे। टूर्नामेंट के क्वालीफायर 13 से 25 सितंबर तक खेले जायेंगे और ड्रॉ 27 मई को यहां एएफसी मुख्यालय पर निकाला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में भावुक हुए Qazi Touqeer! बोले- मैंने कभी सहानुभूति के लिए अपनी कश्मीरी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल नहीं किया

TVK ने साधा DMK पर निशाना Delimitation Bill पर MK Stalin को सावरकर 2.0 करार दिया

मदुरै के Thirupparankundram पहाड़ी पर दीपम जलाने सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मंजूरी

Panchayat Season 5 से पहले Kevin Pietersen बने देसी, कुर्ता-पायजामा और गमछा पहनकर घूमे फुलेरा, भुटकुन की चाय पी...