नवी मुंबई हवाई अड्डा 2020 के मध्य में हो सकता है चालू: फड़णवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सोमवार को कहा कि नवी मुंबई हवाईअड्डा अगले साल के मध्य तक चालू हो सकता है। यहां वैश्विक विमानन सम्मेलन में फड़णवीस ने यह भी कहा कि नवी मुंबई हवाईअड्डे के अलावा राज्य में नौ और हवाईअड्डे पाइपलाइन में हैं। उन्होंने कहा, ‘नवी मुंबई हवाईअड्डा 2020 के मध्य तक परिचालन में आएगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाईअड्डे में जीडीपी में एक प्रतिशत जोड़ने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि पुणे हवाईअड्डे का विकास देश के बड़े आईटी केंद्र की जरूरतों को पूरा करने के लिये विकसित किया जा रहा है। इसी प्रकार, नागपुर हवाईअड्डे का विकास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ान मार्गों में रणनीतिक स्थिति के लिये विकसित किया जा रहा है। फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में यात्री और माल परिवहन केंद्र भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि माल परिवहन क्षमता 2025 तक बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने पर नजर है जो फिलहाल 28 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg

Solan को CM Sukhu की सौगात, 20 करोड़ से बदलेगी Kasauli की तस्वीर, महिलाओं को Pension का तोहफा