नवी मुंबई का तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर बनेगा राज्य का नया तीर्थ स्थल, सीएम ने किया भूमिपूजन

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 09, 2023

नवी मुंबई के उल्वे में बन रहा बालाजी मंदिर महाराष्ट्र राज्य में श्रद्धालुओं के लिए एक नया तीर्थ स्थल बनेगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जताया। नवी मुंबई के सेक्टर 12 के उलवे में दस एकड़ क्षेत्र में बनने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थान का  श्री वेंकटेश्वर स्वामी वारी मंदिर का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आज किया गया।

भूमि पूजन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से संवाद साधा।  उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समारोह है जो सभी को खुशी देता है और पूरे महाराष्ट्र के लिए आज का दिन शुभ और गौरवशाली है। हर किसी के लिए आंध्र प्रदेश जाकर तिरुपति श्री बालाजी के प्रत्यक्ष दर्शन करना संभव नहीं है।

ऐसे में सभी श्रध्दालु यहां तिरुपति श्री बालाजी के दर्शन करे सकेगे। इस मंदिर को साकार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार हर तरह का सहयोग देगी, ऐसे उन्होने जानकारी दी। इस अवसर पर तिरुमाला ट्रस्ट के अध्यक्ष रेड्डी ने इस मंदिर के निर्माण के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा