नवजोत सिद्धू ने गांधी परिवार के समर्थन में किया ट्वीट, कहा- राहुल और प्रियंका के साथ खड़े रहेंगे

By निधि अविनाश | Oct 02, 2021

पार्टी आलाकमान पर उठ रहे सवालों के बीच, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को गांधी परिवार के समर्थन में कहा कि वह हमेशा राहुल और प्रियंका के साथ खड़े रहेंगे।

उनकी यह टिप्पणी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा पंजाब और साथ ही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाइयों में जारी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठाने के बीच आई है।

कांग्रेस के लिए पंजाब और छत्तीसगढ़ चुनौती

पंजाब में, नवजोत सिंह सिद्धू ने 28 सितंबर को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया था। वह कथित तौर पर नौकरशाही व्यवस्था और राज्य में कैबिनेट विस्तार के बाद उनके आदेशों का पालन नहीं किए जाने से नाराज थे।

प्रमुख खबरें

LG Electronics India का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 489 करोड़ रुपये रहा

Lawrence Bishnoi के नाम पर रंगदारी मांगने वाला बेंगलुरु का टेक इंजीनियर गिरफ्तार, Ayushmann Khurrana और Tusshar Kapoor को मिली थी धमकी

5 November, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े