‘छक्का’ मार कर मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करें: सिद्धू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

मुंबई। क्रिकेटर से नेता बने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने सिर्फ कुछ चुनिंदा अमीर लोगों के लिए काम किया है और उन्होंने जनता से इसे(सरकार को) ‘छक्का’ मार कर सत्ता से बाहर करने की अपील की। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने देश को पांच ‘गांधी’ दिए, जबकि इस सरकार ने तीन ‘मोदी’ दिए। उन्होंने अपने भाषण में नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी के नाम लिए। 

दक्षिणी मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के लिए प्रचार करते हुए पार्टी के नेता सिद्धू ने एक चुनावी रैली में कहा कि चीन से ज्यादा जीडीपी दर रहने के बावजूद भी सरकार नई नौकरियों का सृजन करने में नाकाम रही है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी पार्टी के ही ''शत्रु'' बने शत्रुघन सिन्हा, कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताया

सिद्धू ने मोदी पर अंबानी और अडानी के लिए चौकीदारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ छक्का मार कर इस सरकार को बाहर करने का समय आ गया है।  

प्रमुख खबरें

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें