लखीमपुर में भूख हड़ताल पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा अनशन

By अंकित सिंह | Oct 08, 2021

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर राजनीति लगातार जारी है। खासकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमलावर है। इन सबके बीच आज लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात की। सिद्धू मृतक किसान लवप्रीत के घर भी पहुंचे थे। इसके साथ ही वह पत्रकार रमन कश्यप के भी घर गए। वहीं, अब नवजोत सिंह सिद्धू भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जब तक मिश्रा जी(अजय मिश्रा टेनी) के बेटे आशीष के ऊपर कार्रवाई नहीं होती, वो जांच में शामिल नहीं होता, मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा। इसके बाद मैं मौन हूं कोई बात नहीं करूंगा। सिद्धू के साथ पंजाब सरकार में मंत्री विजयेंद्र सिंगला, पंजाब कांग्रेस के अनुसूचित जाति विंग के प्रधान विधायक राजकुमार चब्बेवाल के अलावा वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा और विधायक मदन जलालपुर भी गए थे। सिद्धू ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना इंसाफ और लोकतंत्र का कत्ल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार इंसाफ चाहता है। उसे पैसे नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि आखिर मंत्री के बेटे को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि अगर रखवाले ही जुल्म करने लगे तो फिर गरीब आदमी किसके दरवाजे पर जायेगा। 

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द