कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बोले, सत्ता में आने पर नवजोत सिंह सिद्धू को दिया जाएगा सुपर CM का पद

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से आएं, फिर भी उन्हें आने में मुश्किल होगी। क्योंकि आप ने सवा साल हर पंजाबी को रास्ते पर बैठा के रखा। 

इसे भी पढ़ें: अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से आएं। फिर भी उन्हें आने में मुश्किल होगी क्योंकि आप ने सवा साल हर पंजाबी को रास्ते पर रखा। वो भूलेंगे कैसे। 750 किसान शहीद हुए। नरेंद्र मोदी की गाड़ियां आएंगी तो कोई भी गांव वाला उनका विरोध कर सकता है इसलिए वे हवाई जहाज से आएं।

इसी बीच लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से जब पूछा गया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की फिर से सरकार बनती है तो फिर नवजोत सिंह सिद्धू को कौन सा पद दिया जाएगा। इस पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्हें (नवजोत सिंह सिद्धू) सुपर सीएम का पद दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: साल 2002 से पटियाला शहरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे अमरिंदर की प्रतिष्ठा लगी दांव पर 

आपको बता दें कि लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस से नाराज चल रहे थे लेकिन पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया

Ramayana Part 1 Day 1 Box Office Collection | भारत और दुनियाभर में Ranbir Kapoor-Yash की फिल्म ने रचा इतिहास, यहां देखें कमाई के आंकड़े

Delhi Police का बड़ा फैसला: ड्यूटी पर घायल 250 कर्मियों को ₹25000 तक की वित्तीय मदद

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना