अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला

अटारी रोड शो के दौरान हुई घटना के बाद भीड़ का कहना था कि भगवंत मान पर पत्थर आकर लगा है। जिसके बाद 4-5 मिनट के लिए गाड़ी में वापस बैठ गए और फिर उन्होंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर फूल दिखाया और बताया कि उन्हें फूल लगा है। जिसके बाद इस चर्चा पर विराम लग गया।
जालंदर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कैंपेनिंग बढ़ा दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने शुक्रवार अमृतसर में रोड शो किया। इस दौरान भगवंत मान चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि भगवंत मान अमृतसर के अटारी में रोड शो के दौरान कुलियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इसी बीच भगवंत मान की आंख पर कुछ आकर लगा। हालांकि भगवंत मान ने बताया कि उनकी आंख पर फूल आकर लगा है।
इसे भी पढ़ें: जयराम की हुंकार: उड़ते पंजाब को बचाने के लिए चाहिए डबल इंजन सरकार
पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 20 सीटों पर कब्जा किया था लेकिन इस बार दोगुनी ताकत के साथ चुनावी रणनीति तैयार की है।
ਹਲਕਾ ਅਟਾਰੀ ਅਤੇ ਰਾਜਾਸਾਂਸੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਹ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੱਸ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਬਦਲਾਅ ਲਈ ਮਾਝੇ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਅਹਿਮ ਹੋਵੇਗੀ...ਇਸ ਪਿਆਰ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਲਈ ਮੈਂ ਤੁਹਾਡਾ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹਾਂ.... pic.twitter.com/vuV0hGjgJj
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 11, 2022
अटारी रोड शो के दौरान हुई घटना के बाद भीड़ का कहना था कि भगवंत मान पर पत्थर आकर लगा है। जिसके बाद 4-5 मिनट के लिए गाड़ी में वापस बैठ गए और फिर उन्होंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर फूल दिखाया और बताया कि उन्हें फूल लगा है। जिसके बाद इस चर्चा पर विराम लग गया।
इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: साल 2002 से पटियाला शहरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे अमरिंदर की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
गौरतलब है कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपना चेहरा बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच में दिलचस्प लड़ाई हो सकती है।
अन्य न्यूज़












