Navneet Rana को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, हैदराबाद से आया खत, FIR दर्ज

By रेनू तिवारी | Oct 29, 2025

अमरावती से बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। उन्हें एक बार फिर बेहद गंभीर धमकी दी गई है। इस बार नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी भरा पत्र दिया गया है। इसमें उनके साथ गाली-गलौज की गई है। धमकी भरे पत्र के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे अमरावती स्थित नवनीत राणा के दफ्तर भेजा गया है। यह पत्र हैदराबाद से जावेद नाम के एक शख्स ने भेजा है। इस पत्र में बेहद आपत्तिजनक और निम्नस्तरीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और धमकी दी गई है कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इसे भी पढ़ें: हम भारत के साथ...अब साउथ कोरिया से ट्रंप ने ऐसा क्या ऐलान कर दिया, मोदी समेत दुनिया के तमाम नेता हैरान!

मई में, राणा ने मुंबई की खार पुलिस को बताया था कि उन्हें पाकिस्तान से आए कई कॉल्स के ज़रिए जान से मारने की धमकियाँ मिली हैं। राणा, जो पहली बार 2019 में अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लोकसभा के लिए चुनी गई थीं, ने 2024 का आम चुनाव उसी सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के बलवंत वानखड़े से हार गईं थीं।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा