नवनीत राणा ने ‘नर्तकी’ टिप्पणी के लिए संजय राउत पर पलटवार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

अमरावती। अमरावती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नवनीत राणा ने उन्हें ‘‘नर्तकी’’ और ‘‘बबली’’ (एक हिंदी फिल्म में ठग का किरदार) कहने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की आलोचना करते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। अदाकारा से नेता बनीं राणा ने कहा कि राउत मुंबई के ‘‘टिन टप्पड़’’ (कबाड़ सामान) हैं जो विभिन्न स्थानों पर जाते हैं और दूसरों के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं। राणा ने शुक्रवार को एक जनसभा में कहा, ‘‘वह अमरावती की बेटी के बारे में इस तरह से बोलेंगे, तो यहां के लोग ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत

Sonia Gandhi ने Instagram पर किया डेब्यू, अपनी किताब की पहली झलक की साझा

CJP Protests Impact UP elections 2027| सीजेपी प्रोटेस्ट का यूपी चुनाव पर क्या पड़ेगा असर | Teh Tak Part 5