नवनीत राणा ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कहा- इस 400 पार में एक अमरावती जरूर रहेगा

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2024

अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा ने अपने पति रवि राणा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं आज उनका (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) आर्शीवाद लेने आई थी। उनको मैं विश्वास दिलाने आई थी कि आपकी बार 400 पार का जो पीएम मोदी, देश और देश के लोगों का सपना है उस सपने को आगे लेकर बढ़ना है और इस 400 पार में एक अमरावती जरूर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Amravati Loksabha: अमरावती से नवनीत राणा की संभावित उम्मीदवारी का विरोध, क्या बीजेपी ने तैयार कर लिया है प्लान B?

नवनीत राणा मौजूदा सांसद हैं और 2019 में उन्हें एनसीपी ने समर्थन दिया था। नवनीत राणा को उम्मीदवारी मिलने के बाद शिवसेना शिंदे गुट के अभिजीत अडसुल ने भी अमरावती लोकसभा के लिए आवेदन करने का फैसला किया है। अभिजीत अडसुल के कार्यकर्ताओं ने उनकी उम्मीदवारी के लिए आवेदन ले लिया है। अभिजीत अडसुल 4 तारीख को नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार