Amravati में नवनीत राणा की राह नहीं है आसान? शिंदे गुट के नेता करेंगे नॉमिनेशन, प्रहार जनशक्ति पार्टी भी उतारेगी उम्मीदवार

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए लिस्ट की घोषणा कर दी। नवनीत राणा को अमरावती सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नवनीत राणा की उम्मीदवारी पर महागठबंधन के घटक दल शिवसेना और प्रहार के नेताओं ने नाराजगी जताई है। इससे महायुति की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। नवनीत राणा मौजूदा सांसद हैं और 2019 में उन्हें एनसीपी ने समर्थन दिया था। नवनीत राणा को उम्मीदवारी मिलने के बाद शिवसेना शिंदे गुट के अभिजीत अडसुल ने भी अमरावती लोकसभा के लिए आवेदन करने का फैसला किया है। अभिजीत अडसुल के कार्यकर्ताओं ने उनकी उम्मीदवारी के लिए आवेदन ले लिया है। अभिजीत अडसुल 4 तारीख को नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या सुलझेगी महायुति के सीट बंटवारे की गुत्थी? दिल्ली में अहम बैठक, शिंदे, फडणवीस, पवार की मौजूदगी

ऐसे में अब बच्चू कडू ने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है तो महागठबंधन के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बच्चू कडू की प्रहार पार्टी के उम्मीदवार 6 तारीख को आवेदन पत्र दाखिल करेंगे। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार