दिल्ली पहुंचने से पहले नवनीत राणा का तंज, किसी काम के नहीं हैं उद्धव, फडणवीस से सीखना चाहिए राज्य कैसे चलाया जाता है

By अभिनय आकाश | May 09, 2022

राणा दंपत्ति मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। दिल्ली के लिए रवानही भरने से पहले नवनीत राणा ने मीडिया से बात की और उद्धव ठाकरे व महाराष्ट्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया। नवनीत राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे किसी काम के नहीं हैं। हमें लॉकअप में परेशान किया गया। हमें 20 फुट नीचे गाड़ने की बात कही गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को देवेंद्र फडणवीस से राजनीति सीखनी चाहिए और इसके साथ ही ये भी सीखना चाहिए की राज्य कैसे चलाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में लाउडस्पीकर से अजान देने पर एक्शन, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गौरतलब है कि राणा ने पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शिकायत भेजी हुई है। जिसके ऊपर ओम बिरला ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से नवनीत राणा की गिरफ्तारी के दौरान हुई बदसलूकी का नोटिस जारी किया था। अब पूरे मामले पर संसद की विशेषाधिकार समिति की बैठक 23 मई को है। बैठक में नवनीत राणा को बयान देने के लिए बुलाया गया है।  

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती