शक्तिपीठों में नवरात्रों में सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी: डीसी

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 29, 2022

धर्मशाला,  । कांगड़ा जिला के शक्तिपीठों ज्वालाजी, चामुंडा, ब्रजेश्वरी में 2 अप्रैल से आरंभ हो रहे चैत्र नवरात्रों के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इस के लिए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने संबंधित उपमंडलाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मनाएगी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नवरात्रों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं पूरे देश भर से मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान शक्तिपीठों में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं हो।

इसे भी पढ़ें: बाबा इकबाल सिंह मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित

उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान पेयजल की उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है इसके साथ ही मंदिर में मेडिकल टीम भी तैनात करने के लिए कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं को उपचार की सुविधा भी मिल सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिर में प्रवेश तथा निकासी गेट भी अलग निर्धारित करने के लिए कहा गया है ताकि मंदिर में श्रद्वालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाए। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिर में दान के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है इसके बारे में भी श्रद्वालुओं की जानकारी के लिए मंदिर में साइन बोर्ड भी सुनिश्चित किए जाएं ताकि श्रद्वालु इस सुविधा का भी लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में सडक हादसे में तीन की मौत , सीएम ने हादसे को दुखद बताया

 इस अवसर पर एएसपी पुनित रघु ने संबंधित उप पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए तथा कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी उपयुक्त प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।  इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC के पूर्व MLA Soham Chakraborty पर बढ़ई से मारपीट का आरोप, कोलकाता पुलिस में केस दर्ज

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर