Navratri Kanya Pujan: कंजकों को खुश कर देंगी ये Trending चुनरी, देखें 5 Latest Designs

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 21, 2026

नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान अधिकत्तर महिलाएं पूरे 9 दिनों तक बड़े ही धूमधाम से माता की पूजा आराधना और व्रत रखती है। इसके बाद अष्टमी या नवमी तिथि के दिन कंचक पूजन किया जाता है। साधक नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा करते हैं। यदि आप भी इस साल नवरात्रि पर कन्या भोज रख रही हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। इस बार कंचक को लेटेस्ट डिजाइन वाली चुनरी को जरुर भेट करें। इस तरह की चुनरी कन्याओं को देने के लिए सबसे बेस्ट होती है।

फ्लोरल एंड स्टार पैटर्न रेड चुनरी

नवरात्रि पर कन्याओं कुछ हटके चुनरी देने के लिए आप फ्लोरल एंड स्टार पैटर्न वाली रेड चुनरी खरीद लें। इस तरह की चुनरी को देखकर कन्याएं भी खुश हो जाएगी। इन दिनों इस तरह की चुनरी डिजाइन का काफी चलन है और यह छोटी बच्चियों के लिए बेस्ट हो सकती है।

गोल्डन डॉट रेड कलर चुनरी

इस साल नवरात्रि में आप कन्या भोज के समय छोटी बच्चियों को इस तरह की गोल्डन डॉट रेड कलर की चुनरी भेंट में दे सकती है। छोटी-छोटी कन्याओं को इस तरह की चुनरी पसंद करेगी। इसलिए आप नवरात्रि के दौरान इस तरह चुनरी को भेट कर सकते हैं।

ऑर्गेंजा फेब्रिक गोटा पट्टी चुनर

अगर आप कन्या पूजन के समय छोटी बच्चियों को अलग-अलग तरह की चुनरी भेंट करना पसंद करती हैं और इस बार भी कुछ खास ढूंढ रही हैं, तो ऑर्गेंजा फैब्रिक पर गोटा पट्टी वाली खूबसूरत चुनर एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से आसानी से खरीद सकती हैं और कन्या भोज के दौरान उपहार के रूप में दे सकती हैं। यह एक सुंदर और यादगार गिफ्ट साबित हो सकता है।

 क्रिस क्रॉस पैटर्न रेड कलर चुनरी

इस तरह की खूबसूरत क्रिस क्रॉस पैटर्न वाली रेड कलर चुनरी को आप कंजक को दे सकती हैं। इस तरह की डिजाइन वाली चुनरी कन्याओं को खूब पसंद आएगी। इस तरह की चुनरी आप अपने मार्केट से ले सकते हैं। इस तरह की चुनरी बच्चियों को काफी पसंद आएगी।

बंधेज गोटा पट्टी वर्क

इस नवरात्रि आप कन्या पूजन के दौरान छोटी बच्चियों को बंधेज प्रिंट और गोटा पट्टी वर्क वाली सुंदर चुनरी भेंट कर सकती हैं। आजकल इस तरह की आकर्षक चुनरियां बच्चों के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। आप इन्हें आसानी से बाजार से खरीदकर कन्याओं को उपहार में दे सकती हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में Professional Golf को मिलेगी नई उड़ान, Axis Bank बना PGTI का बैंकिंग पार्टनर

ड्रैगन ने चल दी है नई चाल, अब पानी से करेगा वार, भारत आखिर कैसे देगा जवाब?

Railone ऐप में ये सुधार कर दे IRCTC, तो टिकट बुकिंग का अनुभव हो जाएगा आसान

IPL 2026 से पहले Virat Kohli की RCB को चेतावनी, अब राह और भी मुश्किल होगी