Taliban ने Herat से संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

अफगानिस्तान में तालिबान शासकों ने देश में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन के दो अफगान कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने संवाददाताओं को बताया कि तालिबान के खुफिया महानिदेशालय ने रविवार को पश्चिमी शहर हेरात में दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया।

दोनों कर्मचारियों को ऐसे समय हिरासत में लिया गया है, जब गरीबी से जूझ रहे अफगानिस्तान में मानवीय संकट गहराता जा रहा है और तालिबान एवं पाकिस्तानी बलों के बीच सीमा पार संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ में अफगानिस्तान मामलों की शोधकर्ता फेरेश्ता अब्बासी ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया जाना ‘‘पूरे अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कामकाज और जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने की उसकी क्षमता के लिए गंभीर खतरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तालिबान अधिकारियों को हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी सहायता एजेंसियां बिना किसी डर या हस्तक्षेप के काम कर सकें।

प्रमुख खबरें

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में Bronze Medal जीतने के बाद बोले Rohit Yadav, अब दबाव मुक्त होकर खेलूंगा

UP Rajya Sabha Election | यूपी में राज्यसभा चुनाव की बिसात! NDA को 7 सीटों पर मिली बढ़त के आसार, जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए आंकड़े

Vadhvan Port परियोजना की प्रगति की समीक्षा, जहाजरानी सचिव ने काम समय पर पूरा करने के दिए निर्देश