नौसेना कमोडोर ज्योतिन रैना को नौसेना पदक से सम्मानित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना के कमोडोर ज्योतिन रैना को नौसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा हमले के बाद बहुत कम समय सीमा के भीतर पश्चिमी बेड़ा अपने परिचालन कार्यों को पूरा कर सके। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। रैना वर्तमान में नौसेना के पश्चिमी बेड़े के फ्लीट आपरेशन ऑफिसर हैं।

इसे भी पढ़ें: चुनावी जीत के लिए संघर्ष करने वालों को भी यह महसूस हो कि वो सरकार का अहम हिस्सा हैं: पायलट

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलवामा हमलों के बाद अधिकारी ने उत्कृष्टता, मुस्तैदी, उच्च मानकों का व्यक्तिगत नेतृत्व कर यह सुनिश्चित किया कि समय सीमा के भीतर पश्चिमी बेड़े से सभी परिचालन कार्य पूरे हो सकें।” बयान के अनुसार अधिकारी ने सुनिश्चित किया कि बंदरगाह के पास दुश्मन पनडुब्बियों की मौजूदगी के बावजूद अपने जहाज सुरक्षित वापस आ जाएं।

इसे भी पढ़ें: दिलों को जोड़ना भारत और कांग्रेस की संस्कृति, चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे: कमलनाथ

इसे भी देखें- 26 जनवरी: राष्ट्र के महापर्व के लिए स्कूल के बच्चे हैं उत्साहित 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

Kanpur के जौहरी ने छोटे बेटे को मारा, बड़े को घायल किया, फिर आत्महत्या कर ली

Health Tips: 6 घंटे से कम नींद लेने पर हो जाना चाहिए अलर्ट, शरीर में शुरू हो जाती है गंभीर हलचल

Maharashtra Local Body Polls 2025: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी