महाराष्ट्र के पालघर में नेवी के जवान के साथ बर्बरता, अगवा कर जंगल में जिंदा जलाया

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2021

महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली घटना  समाने आयी है। एक भारतीय नेवी के जवान को चेन्नई से अगवा कर लिया गया और पालघर जिले में जिंदा जला दिया गया। घटना बेहद दर्दनाक है। भारतीय जवान के साथ इतनी बर्बता क्यों की गयी ये इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। मृतक की पहचान 27 साल के सूरज कुमार दूबे के रूप में हुई, जो मूल रूप से झारखंड के रांची का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, जवान को घोलवाड़ के वेवीजा के जंगलों में रखा गया था और वहीं पर ही नेवी के जवान को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जिंदा जला दिया गया। 5 फरवरी की सुबह 90 प्रतिशत जल चुके सूरज को पुलिस ने खोजा और उन्हें अस्पतान पहुंचाया जहां जवान की मौत हो गयी। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि पहले जवान को अगवा किया गया और परिवार से फिरौती की मांग की गयी। परिवार के पैसा देने से इंकार करने के बाद सूरज को अगवा करने वालों ने पालघर में जिंदा जला दिया। 

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों शासन में नाम के सिवा कोई अंतर नहीं : हर्षवर्धन 

शनिवार को पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दत्तात्रे शिंदे ने कहा कि 31 जनवरी को चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर दुबे का अपहरण कर लिया गया था और उन्हें पालघर के वेवीजा के जंगलों में ले जाया गया और वहां पर आग लगा दी गई। अपहरणकर्ताओं ने उसे रिहा करने के लिए 10 लाख की फिरौती की मांग की थी, नेवी जवान के परिवार द्वारा मांग पूरी नहीं की गई थी। इस बात से नाराज होकर, अपहरणकर्ताओं ने जवान को आग लगा दी और उसे जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया। शिंदे ने आगे कहा कि दुबे को शुक्रवार को पालघर के जंगलों में जली हुई चोटों के साथ पाया गया था जिसके बाद उन्हें दहानू के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें आईएनएस अश्विनी में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की गई है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें