Nawab Malik vs Devendra Fadnavis | नवाब मलिक का आरोप, फडणवीस के दाऊद के सहयोगी से हैं गहरे संबंध

By रेनू तिवारी | Nov 10, 2021

मुंबई। क्रूज पर रेव पार्टी करने के आरोप में आर्यन खान की जब से गिरफ्तारी हुई है तब से महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मन गया है। समीर वानखेड़े के पद से छिड़े विवाद के बाद महाराष्ट्र में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार आरोपों की बमबारी कर रहे हैं। पहले देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के सभी आरोपों का खंड़न करते हुए मलिक पर गंभीर आरोप लगाए। अब महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मदद से राज्य में नकली मुद्रा रैकेट को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फडणवीस के गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी के साथ संबंध थे।

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता नवाब मलिक पर बॉम्बे ब्लास्ट के दो दोषियों के साथ संदिग्ध संपत्ति सौदों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाब मलिक ने अपने परिवार के स्वामित्व वाली सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से कुर्ला में जमीन का कम मूल्यांकन करके एक प्रमुख संपत्ति खरीदी। उन्होंने कहा, "संपत्ति 1993 के बॉम्बे ब्लास्ट के दोषियों सलीम पटेल और सरदार शाहब अली खान से औने-पौने दामों पर खरीदी गई थी।"

 महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस आरोप का खंडन किया कि मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने ‘अंडरवर्ल्ड’ से जुड़े लोगों के साथ भूमि सौदे किए थे। इसके साथ ही मलिक ने दावा किया कि वह बुधवार को हाइड्रोजन बम गिराएंगे और भाजपा नेता के ‘अंडरवर्ल्ड’ से संबंधों का पर्दाफाश करेंगे। मलिक ने कहा कि उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति से कोई संपत्ति नहीं खरीदी, जो ‘अंडरवर्ल्ड’ से जुड़ा है या बम विस्फोट मामले में दोषी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘अंडरवर्ल्ड’ और बम विस्फोट के दोषियों से जोड़ने की कोशिश कर फडणवीस उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे कुछ घंटे पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने ‘अंडरवर्ल्ड’ से जुड़े लोगों के साथ भूमि सौदे किए। उन्होंने कहा, ‘‘नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्य एक कंपनी से जुड़े हुए थे, जिसने कुछ फर्जी दस्तावेज बनाकर बहुत कम कीमत पर मुंबई के कुर्ला इलाके में जमीन खरीदी थी...।’’ उन्होंने दावा किया कि मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसे लोगों से जमीन खरीदी, जो 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराए गए थे। मलिक ने कहा कि उनके दामाद समीर खान के खिलाफ टिप्पणियों के लिए उनकी बेटी बुधवार को फडणवीस को कानूनी नोटिस भेजेगी। मलिक के दामादा खान को इस साल की शुरुआत में स्वापक नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

फडणवीस का संवाददाता सम्मेलन खत्म होने के बाद मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आ रहा हूं।’’ जाहिरा तौर पर उन्होंने संदेश दिया था कि वह पलटवार करेंगे। मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। मैंने कभी भी अंडरवर्ल्ड से जुड़े किसी व्यक्ति या विस्फोट के दोषी से कोई संपत्ति नहीं खरीदी।’’ उन्होंने कहा कि फडणवीस ‘‘तिल का ताड़ बना रहे हैं।’’ मलिक ने कहा कि वह 26 साल से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं और किसी ने भी उन्हें ‘अंडरवर्ल्ड’ और विस्फोट मामले के दोषियों के साथ जोड़कर आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा खरीदी गई संपत्ति को स्टांप शुल्क का भुगतान करने के बाद कानूनी रूप से हासिल किया गया है।

मलिक ने दावा किया, सभी सौदे बेहद पारदर्शी तरीके से किए गए हैं।’’ पिछले हफ्ते, फडणवीस ने दावा किया था कि वह मलिक के ‘अंडरवर्ल्ड’ के साथ संबंधों को पर्दाफाश करते हुए एक बम फोड़ेंगे। मलिक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फडणवीस का बम अजीब पटाखा निकला, लेकिन वह बुधवार की सुबह एक हाइड्रोजन बम गिराएंगे और उजागर करेंगे कि किस प्रकार भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री रहते हुए शहर को बंधक बनाया था।

प्रमुख खबरें

National Mango Day पर आम का International Twist, शेक छोड़ें और घर पर ट्राई करें Mango Bruschetta की खास रेसिपी

Hashmatullah Shahidi ने छोड़ा Afghanistan ODI Captain पद, India सीरीज हार के बाद बड़ा फैसला

Uttarakhand में बनेगा नया Sanskrit Commission, CM Pushkar Singh Dhami ने 10 अगस्त तक मांगे Experts से सुझाव

National Highway की शिकायतों के लिए Rajmargyatra App अनिवार्य, NHAI ने सोशल मीडिया के लिए जारी किया Policy Circular