ED के आरोपपत्र पर स्पेशल कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, नवाब मलिक ने डी-कंपनी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी हड़पने की आपराधिक साजिश रची

By अभिनय आकाश | May 21, 2022

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक इस समय वित्तीय कदाचार के आरोप में जेल में हैं। इससे नवाब मलिक की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना है। अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं कि इस बात के निर्णायक सबूत हैं कि मुंबई में गोवा परिसर को हथियाने के लिए नवाब मलिक का दाऊद के गिरोह से सीधा संबंध था। बता दें कि उनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। विशेष न्यायाधीश राहुल एन रोकाडे ने कहा कि आरोपी नवाब मलिक ने डी-कंपनी के सदस्य यानी हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मुनिस प्लंबर से संबंधित प्रॉपर्टी के लिए आपराधिक साजिश रची थी। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का तीखा हमला, धार्मिक उन्माद बढ़ा ज्वलंत मुद्दों को दरकिनार करने की हो रही कोशिश

नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी माह में गिरफ्तार किया था। उस समय अदालत में जिरह के दौरान ईडी ने मलिक पर अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने और टेरर फंडिंग का आरोप लगाया था। ईडी ने तब अदालत में कहा था कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग के गुर्गों से संबंध हैं। साथ ही उनका हवाला जैसी अवैध गतिविधियों में सीधा संबंध भी है। ईडी ने कहा था कि इस मामले की जांच होना बहुत जरूरी है। इसलिए नवाब मलिक की कस्टडी मिलनी चाहिए। तभी मलिक और अंडरवर्ल्ड के संबंधों का खुलासा हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार