नवाब मलिक का आरोप, एनसीबी निदेशक समीर वानखेड़े 70 हजार रुपये की कमीज पहनते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े पर हमले तेज करते हुए उन पर करोड़ों रुपयों की जबरन वसूली करने और एक ईमानदार अधिकारी की पहुंच से बाहर रहने वाले महंगे कपड़े पहनने का आरोप लगाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए उनके उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्री का अंडरवर्ल्ड से नाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर ऐसा है तो, जब आप (फडणवीस) मुख्यमंत्री थे तो आपने मेरे खिलाफ जांच क्यों नहीं शुरू की ?’’

इसे भी पढ़ें: ISIS-K में शामिल हो रहे पूर्व अफगान जासूस और सैनिक, जानें क्या है वजह?

मलिक ने कहा कि एनसीबी अधिकारी के पास काम करने के लिए एक निजी सेना है। मलिक ने यह भी दावा किया कि पिछले 15 दिनों से नवी मुंबई के रायगड़ जिले में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) में मादक पदार्थ के तीन कंटेनर पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि राजस्व खुफिया विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? जेएनपीटी को नावा शेवा बंदरगाह भी कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा