नवाब मलिक ने कहा- नीतीश भाजपा से नाता तोड़ें तो राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बन सकते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार को कहा कि अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार पर फैसला विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर विचार किया जा सकता है, लेकिन केवल तब, जब उनकी पार्टी जनता दल(यूनाइटेड) भाजपा से नाता तोड़ ले। मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने दावा किया कि भाजपा को पांचों राज्यों - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी को 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव में 150 से कम सीटें मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच