Nawaj Sharif ने रातों-रात पलट दी पूरी बाजी, बुरी तरह हारे इमरान

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2024

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने मंगलवार को पाकिस्तान में एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में अपने अध्यक्ष और तीन बार के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को अपने प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। नवाज की बेटी मरियम नवाज शरीफ को पंजाब राज्य के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan vs Nawaj Sharif: फौज की चाल बेकार, AI स्पीच के बाद अब इमरान के 100 निर्दलीय बनाएंगे सरकार, पाक में इतने लोकप्रिय क्यों हैं खान?

पीएमएल-एन की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ ने पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ को देश के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया। पीएमएल-एन सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ को लगता है कि प्रधानमंत्री के रूप में शहबाज शरीफ और पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में मरियम नवाज को पीछे से मदद करके पीएमएलएन चीफ पार्टी मामलों को देखकर सबसे अच्छा समर्थन दे सकते हैं। जियो न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य की किसी भी सरकार में सत्ता-साझाकरण व्यवस्था के बारे में हर राजनीतिक दल में समितियां बनाई जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी