Nawaj Sharif नहीं बनेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, अब इस चौंकाने वाले नाम का हुआ ऐलान, क्या करेंगे मुनीर?

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2024

8 फरवरी को पाकिस्तान में हुए चुनाव के पांच दिन बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री वाले सस्पेंस से अब पर्दा उठ गया है। पाकिस्तान की जनता ने किसी भी दल को बहुमत तक नहीं पहुँचाया। जिसके बाद पीएमएलएन, पीपीपी और एमक्यूएम ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। अब ताजा घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आ रही है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हो सकते हैं नवाज़ शरीफ़ ने खुद शहबाज के नाम पर मुहर लगाई है।

इसे भी पढ़ें: PSL 2024 को बड़ा झटका, विदेशी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से हटने का सिलसिला 

पीएमएल-एन की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ ने पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ को देश के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया। पीएमएल-एन सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ को लगता है कि प्रधानमंत्री के रूप में शहबाज शरीफ और पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में मरियम नवाज को पीछे से मदद करके पीएमएलएन चीफ पार्टी मामलों को देखकर सबसे अच्छा समर्थन दे सकते हैं। जियो न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य की किसी भी सरकार में सत्ता-साझाकरण व्यवस्था के बारे में हर राजनीतिक दल में समितियां बनाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Visit UAE: आतंकवाद और मानवता में से किसी एक चुने पाकिस्तान...प्रधानमंत्री मोदी का Dubai से दिया गया भाषण वायरल

पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उन्होंने और उनके साथ जुटे अन्य राजनीतिक नेताओं ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को मुश्किल से बाहर निकालेंगे।

प्रमुख खबरें

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं