नवाज शरीफ के चिकित्सक लंदन में लूटपाट की घटना में हुए घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

लंदन। इलाज के लिए लंदन आये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निजी चिकित्सक अपने साथ हुई लूटपाट की एक घटना में घायल हो गये हैं। इस घटना को लंदन की एक सड़क पर दो व्यक्तियों ने अंजाम दिया। 

स्कॉटलैंड यार्ड इस मामले की जांच कर रही है।  सोमवार रात दो संदिग्ध व्यक्तियों ने अदनान खान पर हमला किया और उनकी घड़ी लूट ली। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पीएमएल-एन ने आरोप लगाया है कि यह घटना राजनीति से प्रेरित है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा