दुस्साहस, गलती...Vajpayee का नाम लेकर पाकिस्तान ने ये क्या कह दिया, नवाज शरीफ के कबूलनामे से बवाल मचना तय!

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

कारगिल पर पाकिस्तान का सबसे बड़ा कबूलनामा सामने आया है। पाकिस्तान ने कारगिल पर अपनी भूल को स्वीकार किया है। पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीएमएनएल नवाज के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने  स्वीकार किया कि देश ने भारत के साथ 1999 के लाहौर घोषणा समझौते का उल्लंघन किया था। 1999 में नवाज शरीफ और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने परोक्ष रूप से जनरल परवेज मुशर्रफ के कारगिल दुस्साहस का जिक्र करते हुए स्वीकारा की यह हमारी गलती थी।

इसे भी पढ़ें: बड़ी दूर से आए हैं साथ में भीख का कटोरा लाए हैं...जिनपिंग के दरबार में शहबाज की हाजिरी

मार्च 1999 में मुशर्रफ ने लद्दाख में कारगिल जिले में सेना की गुप्त घुसपैठ का आदेश दिया। नई दिल्ली द्वारा घुसपैठ का पता चलने के बाद पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ गया और भारतीय सेवा ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।  सरकारी स्वामित्व वाली पाकिस्तान टेलीविजन कॉर्पोरेशन (पीटीवी) द्वारा प्रसारित नवाज शरीफ के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

प्रमुख खबरें

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें

Delhi से असम पुलिस ने नरेला में पकड़ा तस्कर, ULFA-I से जुड़े तार

India की 7.8% Real GDP Growth पर क्यों मचा है घमासान? Piyush Goyal ने Critics को दिया कड़ा संदेश

मदद नहीं मुआवजा चाहिए, भारत सहित 3 देशों से खफा नेपाल!