लंबे समय से बीमार नवाज शरीफ को इलाज के लिए आखिरकार मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मंगलवार को चिकित्सीय आधार पर छह सप्ताह के लिये जमानत देकर बड़ी राहत दी। शरीफ (69) पिछले साल दिसम्बर से जेल में बंद हैं। शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल जेल की सजा हुई है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 25 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद शरीफ ने छह मार्च को यह अपील दायर की थी। प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने एक संक्षिप्त आदेश में इलाज के लिए शरीफ को छह सप्ताह की जमानत दे दी। न्यायालय ने हालांकि इस दौरान उन्हें देश से बाहर नहीं जाने का आदेश भी दिया।

इसे भी पढ़ें: बीमारी को लेकर नवाज की जमानत अपील पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता