Nawaz Sharif योजना के मुताबिक लौटेंगे पाकिस्तान, भाई शहबाज बोले- रैली को भी करेंगे संबोधित

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2023

पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अगले महीने पाकिस्तान लौटने की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनके बड़े भाई 'प्रगति का एजेंडा' पेश करेंगे। लंदन में अपने निर्वासन को समाप्त करते हुए 73 वर्षीय नवाज़ तीन बार प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटने और जनवरी में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन पार्टी का नेतृत्व करने की उम्मीद है। उन्होंने 2019 में 'मेडिकल आधार' पर पाकिस्तान छोड़ दिया था। 

इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तानी सेना चुनाव में हेरफेर कर रही है? कार्यवाहक PM ने जानें इस पर क्या कहा

शीर्ष अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पिछले साल दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखने की घोषणा की थी, जिसमें शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा जवाबदेही कानूनों में किए गए संशोधनों को चुनौती दी गई थी। पाकिस्तान में बमुश्किल दो दिन बिताने के बाद, शहबाज आगामी आम चुनावों के मद्देनजर अपने भाई और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ ब्रिटेन की राजधानी में एक महीने की बैठक के बाद सोमवार देर रात लौटने के बाद गुरुवार को लंदन लौट आए थे। 

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा