जिसके लिए मोदी ने मुड़वाया था प्लेन, उसने लाहौर सीट 55,000 से अधिक वोटों से जीता

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2024

24 दिसंबर 2015 की रात, जब पाकिस्तान के 21 करोड़ लोग सोए तो उन्हें भनक तक नहीं थी कि अगले दिन पड़ोस से अचानक एक मेहमान आएगा, जिससे पूरी दुनिया की निगाहें उनके मुल्क पर टिक जाएंगी। 25 दिसंबर को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर लाहौर के अल्लामा इकबाल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का बोइंग 737 विमान लैंड करता है। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। ऐसा मौका 10 साल बाद आया था, जब पाकिस्तान की सरजमीं पर भारत का प्रधानमंत्री पहुंचा था। उन्हें रिसीव करने के लिए सारे प्रोटोकॉल तोड़ खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एयरपोर्ट पहुंचे। इस दिन उनका जन्मदिन भी था। इसके नौ साल बाद पाकिस्तान में हिंसा और इंटरनेट बंद होने के कारण हुए मतदान के एक दिन बाद वोटों की गिनती जारी है। पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया। तीन सीटें दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने ले लीं। 12 करोड़ से अधिक मतदाताओं को वोट डालने में सक्षम बनाने के लिए देशव्यापी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई और अनिवार्य एक घंटे का प्रतिबंध समाप्त होने के बाद अलग-अलग मतदान केंद्रों से नतीजे आने शुरू हो गए।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Election Result updates: PML-N को सरकार बनाने की उम्मीद, PTI ने कहा- नवाज अपनी हार कर लें स्वीकार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को राजनीतिक नेताओं और समाज के वर्गों से शांत माहौल बनाए रखने का आग्रह किया क्योंकि चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान को दिए एक बयान में महासचिव ने कहा कि जैसा कि पाकिस्तान चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहा है, मैं सभी राजनीतिक नेताओं और समाज के वर्गों को शांत माहौल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी