Nawazuddin Siddiqui ने पत्नी के आरोपों का किया खंडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने उनसे अलग रह रही पत्नी आलिया के इन आरोपों का सोमवार को खंडन किया कि उन्होंने बच्चों को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे मीडिया में खेले जा रहे ‘ड्रामा’ को बारे में पढ़े। अभिनेता ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो ‘मनगढंत’ एवं एकतरफा हैं तथा उसका उद्देश्य उनका चरित्र हनन करना है।

अपने बयान में सिद्दिकी ने कहा कि वह और आलिया साथ नहीं रहते हैं और उनके बीच ‘‘पहले ही तलाक हो चुका है।’’ अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ऐसी महिला है जिसने चार महीने पहले दुबई में बच्चों को छोड़ दिय था और ‘‘पैसे मांगने’’ के बहाने अब वह उनके पास लौट गयी है। उन्होंने दावा किया कि उनक बच्चे 45 दिनों से स्कूल से दूर रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘ उसने (आलिया ने) इस ड्रामे में बच्चों को घसीट लिया है और वह बस मुझे ब्लैकमेल करने और मेरे छवि बिगाड़ने के लिए यह सब कर रही है। उसकी मंशा मेरा करियर चौपट कर देना और अपनी अवैध मांगें पूरी करवाना है।’’

अभिनेता ने कहा कि आज वह जो भी कमा रहे हैं, वह बच्चों के लिए है। उन्होंने कहा , ‘‘ मैं शोरा और यानी से प्यार करता हूं और उनके कल्याण एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा। मेरा न्यायपालिका पर विश्वास बना रहेगा।’’ पिछले महीने बंबई उच्च न्यायालय ने सुझाव दिया था कि सिद्दिकी और उनकी पत्नी अपने दो नाबालिग बच्चे से जुड़े मतदभेद मिल-बैठ कर सुलझाने का प्रयास करें।

प्रमुख खबरें

उबलती हुई Tea बार-बार पीने से Food Pipe Cancer का खतरा कई गुना बढ़ा

Top 10 Breaking News 11 September 2026 | BRICS Summit 2026 Delhi | Anthropic Threat Intelligence Report| Delhi PG Building Collapse | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BRICS Summit Updates: पुतिन भारत मंडपम पहुंचे, जल्द ही पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी

INDIA bloc 2029 के Lok Sabha चुनाव में दर्ज करेगा प्रचंड जीत: Manickam Tagore