बॉलीवुड की फार्मूला फिल्मों में प्रतिभाशाली अभिनेताओं की जरुरत नहीं होती: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

By श्वेता उपाध्याय | Aug 29, 2020

बॉलीवुड में चल रहे परिवारवाद के विषय पर अब हर कोई खुल कर अपने विचार रखने लगा है। हर वो अभिनेता जो कभी न कभी इनके गुट्टबाज़ी का शिकार रह चुका है वह भी अब इस बहस में शामिल हो रहा है। कुछ समय से छिड़े इस विवाद को हवा सुशांत सिंह राजपूत के निधन से मिली। कई टेलीविज़न और हिंदी फिल्म अभिनेताओं इसी विषय में सोशल मीडिया पर जम कर अपना गुस्सा भी निकाला।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब नवाज़ से नेपोटिस्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा "नेपोटिस्म हर जगह है लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे उस तरीके की फिल्में अपनी ओर आकर्षित ही नहीं करती जिसका सीधा ताल्लुक़ नेपोटिस्म से हो। ऐसे कई फिल्मकार हैं जो बॉलीवुड के फार्मूला से हट कर फिल्में बनाते हैं और मैं वैसी ही फिल्में करना पसंद करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा "अगर आप सपना देखते हैं किसी ऐसी फिल्म का हीरो या हीरोइन बनने का जिसमें 4-5 आइटम नंबर हो तो आप वैसी ही फिल्मों के लायक हैं और तब फिर आपके लिए वहां पर बहुत लम्बी कतार है। मेरा मानना है कि इस तरह की फार्मूला फिल्मों में फिर आपको हुनरबाज़ कलाकारों की जरुरत नहीं होती। आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल कहां और कैसे हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का पोस्टर रिलीज, सामने आयी धमाकेदार जानकारी

नवाज़ ने कहा कि "इसमें कोई बुराई नहीं कि यदि किसी महत्त्वाकांक्षी कलाकार के पास बहुत पैसे हैं और वह उसे अपने लुक्स या फिर नाच-गाने जैसी कला को सीखने में खर्चना चाहता है, लेकिन फिर उसका अभिनय से कोई मतलब नहीं रह जायेगा। वहीं, यदि आप इंडस्ट्री में अपना ज्ञान और अपने अभिनय के हुनर को साथ लेकर आते हैं तो फिर ऐसी फिल्मों के पीछे आपको नहीं भागना चाहिए।"

उन्होंने बताया कि कैसे जब वे इंडस्ट्री में नए-नए आये थे तो अनुराग कश्यप ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहिए जो उनकी योग्यता को समझ कर उन्हें सही किरदार निभाने का मौका दें, जिसमें वे अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे और न की ऐसी फिल्में जहां उनके लुक्स की वजह से उन्हें सही किरदार ही न मिल सके और उनके कला की बर्बादी हो जाये।

बता दें कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फ़िलहाल अपने परिवार के साथ उनके गाँव बुढ़ाना में रह रहे हैं और वहीं से अपनी फिल्म 'रात अकेली है' के लिए ऑनलाइन प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके सामने राधिका आप्टे नज़र आ रही हैं और यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही काफी सुर्ख़ियों भी बटोर चुकी है।

श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

दिल्ली के मेयर का महामुकाबला! BJP-AAP में फिर छिड़ेगी जंग, जानें किसका Number Game है मज़बूत

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर