मेरठ पहुंचे फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, काली नदी क्लीन प्रोजेक्ट में हुए शामिल

By राजीव शर्मा | Jul 06, 2021

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नदी बचाने निकले हैं। इस सिलसिले में सोमवार को वह मेरठ पहुंचे। यहां काली नदी की सफाई अभियान में शामिल हुए। खास बात है जिस मंच पर डीएम के. बालाजी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपन भी किया। वहीं मेरठ में चल रहा क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट पूरे देश में छाया हुआ है उसको लेकर भी उन्होंने यहां पर कार्यक्रम में शिरकत किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना था कि पानी हीरे से ज्यादा कीमती है उसको सहेज कर रखें। 

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान के इन एथनिक लुक्स को रिक्रिएट करें दिखें स्टाइलिश 

22 जून को किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवड़ी गांव क्षेत्र में काली नदी के दो किमी हिस्से की साफ सफाई का कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था। इसमें तीन गांवों के प्रधानों ने श्रमदान का संकल्प लेकर कार्य आगे बढ़ाया। इसमें मनरेगा श्रमिकों को भी काफी संख्या में कार्य मिला। वहीं, शहर के अन्य स्वयंसेवक भी आगे आकर पौधरोपण कर रहे हैं। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में रोजाना काली नदी की सफाई पर बैठक ली जा रही है। काली नदी को मेरठ में 40 किमी में साफ करने का संकल्प प्रशासन ने लिया है। इसमें पहले गांवड़ी फिर दौराला और अब आगे की तरफ कार्य शुरू करने की योजना है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान