Prabhasakshi's NewsRoom । गया में नक्सलियों का तांडव, एक परिवार के 4 लोगों को मार कर लटकाया, घर को उड़ाया

By नीरज कुमार दुबे | Nov 15, 2021

नमस्कार। न्यूजरूम में आप सभी का स्वागत है। बिहार की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अपराध तेजी से बढ़ता दिख रहा है। ताजा घटना में गया जिले के एक सुदूर गांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी तथा विस्फोट कर उनका घर उड़ा दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के अनुसार बिहार-झारखंड सीमा के समीप डुमरिया थानाक्षेत्र में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार रात को सरयू सिंह भोक्ता के घर पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, उस वक्त भोक्ता अपने घर पर नहीं थे, लेकिन हमलावरों ने उनके दो बेटों एवं उनकी पत्नियों को मार डाला तथा उनके शवों को गोशाला में बांस के खंभों पर लटका दिया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में बहुचर्चित मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल, महाराष्ट्र पुलिस ने दी जानकारी

दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ दिनों में राज्य में हत्या के दो प्रमुख मामलों में कथित अपराधियों को बचा रही है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता ने मधुबनी में एक आरटीआई कार्यकर्ता और स्वतंत्र पत्रकार और पूर्णिया में एक जिला पार्षद के पति रिंटू सिंह की हत्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उधर विपक्ष के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार के मंत्री ने कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश