महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में बहुचर्चित मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल, महाराष्ट्र पुलिस ने दी जानकारी

Naxal
प्रतिरूप फोटो

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की ‘‘ तेलतुंबडे मारे गए नक्सलियों में शामिल है।’’ मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है।

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ के बाद सी-60 कमांडो ने घटनास्थल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए और माना जा रहा था कि इस मुठभेड़ में तेलतुंबडे भी मारा गया है। बहुचर्चित भीमाकोरेगांव माओवादी मामले में वह आरोपी था। 

इसे भी पढ़ें: गढ़चिरौली एनकाउंटर: महाराष्ट्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 26 नक्सली ढेर, 12 घंटे तक चला ऑपरेशन 

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की ‘‘ तेलतुंबडे मारे गए नक्सलियों में शामिल है।’’ मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़