जंगलों में खत्म होगा नक्सलवाद, शहरी माओवादी हो जाएंगे सक्रिय, देवेंद्र फडणवीस का बयान

By अंकित सिंह | Jun 06, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे पुलिस चौकी का दौरा किया। यह चौकी महाराष्ट्र पुलिस ने इस साल मार्च में स्थापित की थी। फडणवीस ने कहा कि कावंडे बॉर्डर पर पहला गांव है या छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों के लिए सबसे पहले आने वाला गांव है। यहां पास में ही अबूझमाड़ का जंगल है और प्रशासन भी यहां नहीं पहुंच पाता था। लेकिन हमारी पुलिस ने यहां चौकी खोली। इस चौकी की वजह से न सिर्फ पुलिस का दबदबा बना बल्कि हमने सुरक्षा की कमी को भी पूरा किया। हमने यहां 4G टावर भी लगाया। पुलिस ने सुरक्षा दी और हम इस चौकी के जरिए सरकारी योजनाएं भी पहुंचाते हैं। तो इससे लोगों में भरोसा पैदा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: मीठी नदी से गाद निकालने के मामले में ईडी ने महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी की

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि जैसे ही जंगलों में नक्सलवाद खत्म होगा, शहरी माओवादी बड़े पैमाने पर सक्रिय हो जाएंगे। हमें इसका भी सामना करना होगा क्योंकि वे हमारी संस्थाओं को बदनाम करना चाहते हैं, लोगों का संस्थाओं पर से भरोसा खत्म करना चाहते हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शहरी माओवादी यही करने की कोशिश करते हैं। इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को ‘हरित महाराष्ट्र, समृद्ध महाराष्ट्र’ वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए फडणवीस ने कहा कि पौधारोपण को जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

Hormuz में Indian Crew पर US Missile Attack! नाविकों का Video Viral

Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात