Chhattisgarh Naxalite killed | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटबेड़ा गांव में जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि माओवादियों की पलटन संख्या 16 के प्रभारी मलेश, कमांडर विमला, कमांडर दीपक और अन्य नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक