छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेदरे थाना से जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, 315 बोर राइफल, टीफिन बम और अन्य सामान बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले है, जिससे इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने तथा घायल होने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार