आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं नक्सली, रघुवर दास बोले- सरकार नहीं बरतेगी कोई नरमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नक्सली आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ सरकार कोई नरमी नहीं बरतेगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तड़के जिले में दशम झरने के निकट डोकापीढ़ी गांव में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवानों की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए कहा‘‘नक्सली झारखंड में आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी।’’उन्होंने कहा कि सरकार शहीद जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: वंशवाद की राजनीति करने वाले क्या जानें आदिवासियों की पीड़ा: रघुवर दास

वहां विशेष कार्यबल के सदस्यों को भेजा गया लेकिन इससे पहले ही माओवादियों ने झारखंड जैगुआर के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।गुप्ता ने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये। इनमें से एक की रांची के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी जबकि दूसरे जवान ने मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान खंजन प्रसाद महतो और अखिलेश राम के रूप में की गयी है।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार