बदले की आग में बीजापुर में नक्सलियों ने की सपा नेता की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के एक नेता को मार डाला। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के इलमिडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरीमल्ला गाँव के करीब नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के नेता संतोष पुनेम की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: मुखर्जी नगर विवाद में घायल ASI योगराज ने कहा, मैं सिर्फ अपना काम कर रहा था

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुनेम क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करता था। मंगलवार शाम को नक्सलियों ने पुनेम का अपहरण कर लिया था। आज सुबह उसका शव मिलने की खबर मिली। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि पुनेम का शव मरीमल्ला पहाड़ी के पास पड़ा हुआ है तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें: खत्म होते माओवादियों ने हताशा में गढ़चिरौली में हमला किया- पीयूष गोयल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल से शव लेकर रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पुनेम ने बीजापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर नक्सलियों के हमले जारी है। इस वर्ष नौ अप्रैल को नक्सलियों ने पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट कर क्षेत्र के विधायक के वाहन को उड़ा दिया था। इस हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार पुलिस जवानों की मृत्यु हो गई थी। 

 

यह भी देखें-

प्रमुख खबरें

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स