By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला कर दिया है। इस घटना में चार जवान घायल हो गए। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैगूर गांव स्थित शिविर में नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में चार जवान घायल हो गए। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार रात लगभग साढ़े 10 बजे से 11 बजे के मध्य नक्सलियों ने जैगूर शिविर में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।