नायब सिंह सैनी ने AAP पर जल संकट को लेकर राजनीति करने का लगाया आरोप, बोले- पंजाब में खिलेगा कमल

By अंकित सिंह | May 23, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यों के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला और पंजाब सरकार पर गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, राजनीतिक बदलावों को देखते हुए सैनी ने पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया। इसके अलावा राजनीतिक बदलावों को देखते हुए सैनी ने पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया। सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा और दिल्ली सरकारें जमीनी स्तर पर कामों को लागू करेंगी। गर्मियों में पानी की खपत अधिक होती है।

इसे भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने चार दिन बढ़ाई पुलिस हिरासत की अवधि

सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी के विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सैनी ने दिल्ली सचिवालय में हुई इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और उस पर पानी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात