नए साल से पहले बुध कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

By प्रिया मिश्रा | Dec 27, 2021

ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार माना गया है। माना जाता है कि कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति से व्यक्ति के व्यक्तित्व, वाणी, व्यापार और संवाद पर प्रभाव पड़ता है। इसके मजबूत होने से व्यक्ति बुद्धिमान होता है और उसकी स्मरण शक्ति अच्छी रहती है। नया साल शुरू होने से पहले, 29 दिसंबर को बुध, शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है। बुध इस राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। बुध के इस गोचर से 3 राशियों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियाँ-

बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। बुध के गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में भी शुभ परिणाम हासिल होंगे। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला अटका हुआ है तो उसमें सफलता मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को बुध के गोचर से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा से लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: मिथुन राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए

धनु राशि

धनु राशि वालों लिए बुध का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप धन अर्जित करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर बनेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है और इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। इस दौरान आप नए लोगों के सम्पर्क में आएँगे जिससे आपको धन लाभ होगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

FBI ने ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने पर Los Angeles में महिला को पकड़ा

Beauty Tips: Night Skincare Routine में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है भारी नुकसान

Janhvi Kapoor Deepfake Video | AI की खौफनाक करतूत से दहल उठीं जाह्नवी कपूर! बोलीं- बिना सहमति शरीर का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं

KL Rahul बोले, 350 रन भी सुरक्षित नहीं इसलिए बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाना जरूरी