By अंकित सिंह | Oct 26, 2024
प्रभासाक्षी ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस की नई सरकार के संबंध में कश्मीर के स्थानीय निवासियों से बात की। उन्होंने कहा कि एलजी शासन के दौरान विकास तो हुआ लेकिन लोग अपने मुद्दे सीधे उनके पास नहीं ला पाते थे, अब जब नई सरकार बनी है तो लोगों के पास प्रतिनिधित्व है और वे अपने प्रतिनिधियों से अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। प्रभासाक्षी से बात करने वाले एक कश्मीरी पंडित ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस कश्मीर की सबसे पुरानी पार्टी है और वे जानते हैं कि सरकार कैसे चलानी है और पिछले पांच वर्षों के दौरान कई स्थानों पर विकास संबंधी कार्य हुए हैं।