उठ रहे सवालों पर NCB का जवाब, पूरी छानबीन के बाद हुई है गिरफ्तारी, आरोपियों के खिलाफ पक्के सबूत

By अंकित सिंह | Oct 09, 2021

मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर खूब राजनीति हो रही है। शिवसेना और एनसीपी की ओर से एनसीबी पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री नवाब मलिक भी लगातार एनसीबी की कार्रवाई को लेकर आलोचना कर रहे हैं। अब इसी को लेकर एनसीबी ने अपना पक्ष रखा है। एनसीबी ने साफ तौर पर कहा कि पकड़े गए 14 लोगों में से हमने सिर्फ 6 लोगों को छोड़ा है। एनसीबी ने बताया कि इस मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एनसीबी ने बताया छापेमारी के दौरान कई तरह के ड्रग्स बरामद हुए है। इसके साथ ही एनसीबी ने कहा कि हमने कार्रवाई में नियमों का पालन किया है। पूरी छानबीन करने के बाद ही इस मामले को लेकर गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही एनसीबी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पक्के सबूत है। एनसीबी ने खुद पर लगे सारे आरोपों को निराधार बताया और इसके साथ ही उसने कहा कि हमारी जांच प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष है। सभी गिरफ्तारियां पूरी तरह से जांच के बाद ही की गई है। एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन में कुल 9 स्वतंत्र गवाह शामिल थे और मनीष भानुशाली और केपी गोसावी उनमें से थे। इस ऑपरेशन से पहले इन दो व्यक्तियों सहित कोई भी स्वतंत्र गवाह एनसीबी को नहीं जानता था। 

 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित