एनसीबी ने नाडियाडवाला की पत्नी को किया गिरफ्तार, निर्माता से हुई पूछताछ

By रेनू तिवारी | Nov 09, 2020

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड ड्रग पेडिंग मामले में बड़ी कार्यवाही की है, इस बार एनसीबी की रडार पर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और उनकी पत्नी शबाना सईद हैं। रविवार को, एनसीबी ने नाडियाडवाला निवास पर छापेमारी की और निर्माता के घर से 10 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसके बाद फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया गया और निर्माता को समन जारी कर दिया गया था। आज, 9 नवंबर फिरोज नाडियाडवाला एनसीबी मुंबई कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग, देखें वीडियो 

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ को वाहिद अब्दुल कादिर शेख उर्फ सुल्तान से खरीदा गया था, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया, ‘‘फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को एनडीपीएस की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था। उनका बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ एनसीबी ने इससे पहले नशा तस्करों एवं उनके ग्राहकों पर कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया।

अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा छापा मारा है। पिछले महीने, अभिनेता की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रीड्स के भाई एगिसियलोस डेमेट्रियड्स को इसी मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 

प्रमुख खबरें

Bijendra Yadav ने फिजूलखर्ची रोकने पर दिया जोर, Bihar SDG Conclave में बताईं विकास की प्राथमिकताएं

Meerut SSP रहे अविनाश पांडेय पर सपा नेताओं ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच शुरू

World Championships: त्रीसा और गायत्री ने पक्का किया पदक, सात्विक-चिराग हारे

England vs Pakistan: Harry Brook और Joe Root की बैटिंग से बैकफुट पर मेहमान, मेजबानों को मिली 195 रनों की बढ़त